उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट,,,

देहरादून। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने बृहस्पतिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय क्रिकेट में हरभजन सिंह के उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति उनके अटूट समर्पण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की गई शानदार उपलब्धियों की जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी बेहतरीन और धारदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का संपूर्ण खेल जीवन देश और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवाओं को उनके अनुभवों से निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहेगा। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच खेल विकास सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
