उत्तराखंड जंगली सूअर से दो मिनट तक निहत्थे भिड़ा युवक, थल क्षेत्र में बकरियां चराने गए ग्रामीण को किया लहूलुहान, साहस से बची जान,,,,

थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के औलियागांव निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पर जंगल में बकरियां चराने के दौरान एक आदमखोर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। झाड़ियों से निकले सूअर ने राजेंद्र को जमीन पर पटक दिया और उनके हाथ-पैरों पर कई जगह गहरे घाव कर दिए।

विपरीत परिस्थितियों में राजेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और करीब दो मिनट तक हाथ में पकड़े एक डंडे के सहारे सूअर का डटकर मुकाबला किया। युवक के जवाबी संघर्ष के चलते अंततः सूअर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। लहूलुहान अवस्था में परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक मरहम-पट्टी के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वर्तमान में घास कटाई के सीजन के चलते ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों में जंगल जाने को लेकर भारी दहशत बनी हुई है।
