उत्तराखंड तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत, बदरीनाथ धाम में नवनिर्मित हाईटेक अस्पताल हुआ तैयार, ओपीडी सेवाएं विधिवत प्रारंभ,,,,

बदरीनाथ। बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत धाम में बनकर तैयार हुए आधुनिक हाईटेक अस्पताल के नवनिर्मित भवन में ओपीडी (OPD) सेवाओं का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है।
अस्पताल प्रभारी के अनुसार, बेस अस्पताल श्रीनगर से आए बाल रोग एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने यहां सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इस अत्याधुनिक भवन के संचालन से बदरीनाथ धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को उच्च गुणवत्तायुक्त आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। विशेष रूप से ठंड और अधिक ऊंचाई के कारण होने वाली हृदय एवं श्वास संबंधी समस्याओं के त्वरित उपचार में यह हाईटेक स्वास्थ्य केंद्र बेहद मददगार सिद्ध होगा।
