उत्तराखंड देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, पुलिस ने संभाला मोर्चा, नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर की जाने की अपील,,,

देहरादून। देहरादून और आसपास के पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
“दून पुलिस अलर्ट मोड पर; एसएसपी खुद कर रहे हैं हालात की मॉनिटरिंग, लाउडस्पीकर से दी जा रही है चेतावनी”
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पूरी दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एसएसपी स्वयं पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
🟢 संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा
सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संवेदनशील और मैदानी इलाकों में भ्रमणशील हैं। बीती रात से ही पुलिस बल मुस्तैदी के साथ ग्राउंड जीरो पर डटा हुआ है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
🟢 लाउड हेलर से चेतावनी, सुरक्षित स्थानों पर भेजे जा रहे लोग
नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को लाउड हेलर (लाउडस्पीकर) के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं। इसके साथ ही, अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम भी तेजी से जारी है।
🟢 प्रशासन ने नदी किनारे बसी जनता से की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक रूप से नदी-नालों के समीप जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस या आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।
