एसआईआर पर सियासी घमासान: राहुल गांधी ने पीएम को दी बहस की चुनौती, अमित शाह बोले ‘संसद चलने दे’ विपक्ष,,,

नई दिल्ली/रायपुर। एसआईआर और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दिए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए विपक्ष को संसद में सार्थक बहस करने का आमंत्रण दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ विदेशी संबंधों के आधार पर लगाए गए आरोपों पर प्रधानमंत्री ने अब तक मानहानि का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं कराया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मंच, स्थान और समय तय करें, वे बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के रुख पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष केवल संविधान की प्रति लेकर घूमने से संविधान का रक्षक साबित नहीं हो सकता। आचरण भी संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। शाह ने कहा कि सरकार एसआईआर सहित सभी विषयों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र तक बुलाने को तैयार है, बशर्ते विपक्ष चर्चा से भागे नहीं और संसद की कार्यवाही चलने दे।
