उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को हल्द्वानी पहुँचे। एफटीआई हेलीपैड पर पहुँचने के बाद उन्होंने वहाँ मौजूद जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनकी कुशलक्षेम जानी और जनसमस्याएँ सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
🟢 हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत
एफटीआई हेलीपैड पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत
- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी
- मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे
- जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल
- विभिन्न दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
