उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,

देहरादून। राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की संशोधित समय-सारणी की घोषणा की है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को संशोधित कर दिया है।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 15 सितंबर के स्थान पर 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एसआईआर से संबंधित आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि को भी 11 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर कर दिया गया है।
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुख्य बिंदु:
- कुल नोटिस सुनवाई: प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली गई है।
- फॉर्म निस्तारण: फॉर्म 6, 7 और 8 से जुड़े मामलों में 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।
