उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं ने किया निगम की करोड़ों की भूमि पर कब्जा, मुकदमे दर्ज करने के आदेश,,,,,,

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं ने किया निगम की करोड़ों की भूमि पर कब्जा, मुकदमे दर्ज करने के आदेश,,,,,,

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं ने किया निगम की करोड़ों की भूमि पर कब्जा, मुकदमे दर्ज करने के आदेश,,,,,,

देहरादून: नगर निगम की करोड़ों रुपये की भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों ने मेयर सौरभ थपलियाल के सामने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद नगर आयुक्त ने भूमि अनुभाग के अधिकारी को भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, मंदाकनी विहार क्षेत्र में नाले के पास करीब डेढ़ साल पूर्व राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम के ज्वाइंट सर्वे में छह बीघा भूमि नगर निगम की निकली थी। इसके बाद से लेकर अब तक नगर निगम न तो अपनी भूमि पर तारबाड़ कर सका और न ही वहां पर नगर निगम का बोर्ड लगाया गया है। आरोप है कि इस दौरान विदेश में बैठे प्रॉपर्टी डीलर ने इसी भूमि से लगी करीब 25 बीघा भूमि में प्लाॅटिंग का नक्शा एमडीडीए से पास कराकर वहां प्लाॅटिंग शुरू कर दी। उसने निगम की इस छह बीघा भूमि को भी उसी कॉलोनी में मिला लिया और नाले पर पुश्ता बना दिया।

जब पुश्ता बन रहा था तो इसकी शिकायत पार्षद भूपेंद्र सिंह कठैत और अमिता सिंह आदि ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से की। नगर आयुक्त ने टीम मौके पर भेजकर काम रुकवा दिया, लेकिन भू-माफिया ने रात में अपना काम जारी रखा। बीच में कई बार शिकायत की गई, लेकिन निगम ने मामले को हल्के में लिया। आखिरकार वहां पर पुश्ता बनकर तैयार हो गया। शुक्रवार को पार्षदों ने अधिकारियों की इस लापरवाही की शिकायत मेयर सौरभ थपलियाल से की।

मामला मेयर के संज्ञान में पहुंचा तो मेयर ने नगर आयुक्त से जानकारी ली। नगर आयुक्त ने भूमि अधीक्षक से पूरे मामले की जानकारी ली और कहा कि यदि भू-माफिया नगर निगम के रोकने के बाद भी रुक नहीं रहे हैं तो मामले में उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराएं। इसके बाद पार्षद शांत हुए।

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि नगर निगम की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने आदेश दे दिए गए हैं।

abpindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share