उत्तराखंड हरिद्वार खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकुल व रानीपुर मोड़ क्षेत्र में केक समेत 11 खाद्य सैंपल फेल,,,,

हरिद्वार। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत मिलावटी व अमानक खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बाजारों से 81 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे थे, जिनमें से केक और मिठाइयों सहित 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए हैं।

- त्योहारी सीजन में नगर निगम क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
- कुल 81 नमूनों में से 11 फेल, दूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही कराई नष्ट
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में टीम ने ऋषिकुल, गोविंदपुरी, रानीपुर मोड़ और प्रेमनगर आश्रम क्षेत्र के मिष्ठान व बेकरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से अमानक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटवाया और नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
