उत्तराखंड UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत के निजी सहायक के घर ED का छापा, 32 लाख नकद और करोड़ों की संपत्ति बरामद,,,

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) परीक्षा धांधली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (हरदा) के निजी सहायक रहे चंदन सिंह नेगी के आवास पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी, लग्जरी घड़ियां और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
🔴 छापेमारी में मिला बेहिसाब खजाना

ED की इस छापेमारी में चंदन सिंह नेगी के घर से 32 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, उनके विभिन्न बैंक खातों में जमा 52.16 लाख रुपये को फ्रीज किया गया है, जिनकी कुल कीमत 1.28 करोड़ रुपये आंकी गई है। जांच एजेंसी को मौके से रोलेक्स, राडो, पियाजे, मोवाडो, टीसॉट और केसियो जैसी 12 लग्जरी घड़ियां भी मिली हैं।
🔴 सोने के आभूषण और मोबाइल जब्त
घर की तलाशी के दौरान 200.5 ग्राम सोना (जिसमें 13 भारतीय मुद्रा और सोने की चेन शामिल हैं), सोने के सिक्के तथा सात सोने की लग्जरी कलाई घड़ियां और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। जांच को आगे बढ़ाने के लिए ED ने उनका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
🔴 आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला
यह पूरा प्रकरण वर्ष 2016 में हुई UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है। चंदन सिंह नेगी वर्ष 2014 से 2017 तक पूर्व सीएम हरीश रावत के विशेष सचिव (ओएसडी) के पद पर सेवा दे चुके हैं। इस मामले में पूर्व में एसटीएफ, सचिव और पुलिस जांच के बाद एसआईटी जांच की संस्तुति की गई थी, जिसके आधार पर ED ने केस दर्ज कर इस व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया है।
