उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कर मां को दी थी सूचना,,,,
“मंगलौर में सनसनीखेज मामला”

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने, अश्लील तस्वीरें बनाने और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
🔴 प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक काफी समय से पीड़िता के संपर्क में था। आरोपी ने बहला-फुसलाकर किशोरी को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब नाबालिग की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, तो आरोपी घबराकर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया।
🔴 अस्पताल से फोन कर दी परिजनों को सूचना
आरोपी ने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद नाबालिग की मां को फोन कर उसकी हालत की जानकारी दी। परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तो चिकित्सकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
🔴 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
