उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से टला हिंसक टकराव, छतों पर मिले पत्थरों के ढेर, 9 गिरफ्तार,,,,

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हिंसक टकराव होने से टल गया। नाली और पानी निकासी के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे तनाव के बाद, उपद्रवियों ने घरों की छतों पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थर जमा कर लिए थे। पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ड्रोन कैमरों की मदद से इस साजिश का भंडाफोड़ किया।
🟢 मुख्य बिंदु

- विवाद की पृष्ठभूमि: बोडाहेड़ी गांव में गुलजार और असगर नामक दो पक्षों के बीच नाली के पानी को लेकर कुछ दिन पहले मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद भी गांव में तनाव बना हुआ था।
- ड्रोन से खुली पोल: खुफिया इनपुट के आधार पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव में ड्रोन सर्विलांस चलाया। इस दौरान कई मकानों की छतों पर भारी मात्रा में ईंट-पत्थरों के ढेर छिपे मिले।
- पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने छतों से तुरंत पत्थर हटवाने के निर्देश दिए और भविष्य में बड़ी हिंसा की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों के 9 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
🔴 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
प्रथम पक्ष: गुलजार और मुजम्मिल।
द्वितीय पक्ष: असगर, सुभान, अफसान, रहीश, फरमान, नदीम और अकबर (सभी निवासी: ग्राम बोडाहेड़ी, पथरी)।
🟢 थाना प्रभारी का बयान

”ड्रोन सर्विलांस के दौरान छतों पर ईंट-पत्थर मिलने और पूर्व के विवाद को देखते हुए 9 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दोबारा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या पथराव करने पर और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- रविंद्र सिंह, प्रभारी, पथरी थाना
पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
