उत्तराखंड हल्द्वानी ऊर्जा निगम में कार्यों के चलते 30 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती,ऊर्जा निगम की जनता से अपील,,,

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुड़े विभिन्न फीडरों में बुधवार से बिजली कटौती की जाएगी। एचटी लाइन और केबल बदलने तथा लापिंग-चॉपिंग (पेड़-पौधों की छंटाई) के कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 30 सितंबर तक विभिन्न निर्धारित दिनों में किया जाएगा।
🟢 फीडरवार कटौती का विवरण और प्रभावित क्षेत्र

- 23 और 24 सितंबर (बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर):
- बरेली रोड फीडर: इसके अंतर्गत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कॉलेज, एफटीआई और हिमालय फार्म क्षेत्र शामिल हैं।
- रामपुर रोड फीडर: इसके तहत रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड की गली नंबर एक से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
- 25 और 26 सितंबर (बाजार तथा काठगोदाम रोड फीडर):
- बाजार फीडर: इस क्षेत्र से बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी प्रभावित होंगे।
- काठगोदाम रोड फीडर: इसके तहत कालाढुंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, केनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
- 30 सितंबर (गांधी नगर फीडर):
- गांधी नगर फीडर: बुधवार, 30 सितंबर को इस फीडर पर शटडाउन रहेगा, जिसके दौरान अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
🟢 ऊर्जा निगम की अपील
ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता (ईई) प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से इस दौरान पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।
