उत्तराखंड गुरुद्वारा बाबा लखी शाह जी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस,,,

देहरादून। पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के गुरुद्वारा बाबा लखी शाह जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरता गद्दी दिवस एवं वार्षिक गुरमत समागम 10 और 11 नवंबर 2026 को पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक समागम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु घर की खुशियां और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक सविता कपूर रहीं मुख्य अतिथि
धार्मिक समागम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान गुरुद्वारा बाबा लखी शाह जी की प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।
प्रबंधक कमेटी व सेवादारों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई रविंदर सिंह जी, जनरल सचिव भाई विनोद सिंह जी तथा खजांची भाई सुरिंदर सिंह मान जी सहित धारा सिंह जी, जनक सिंह जी, जरनैल सिंह जी, जौहर सिंह जी, तिरलोक सिंह जी, धर्म सिंह जी, भाई दविंदर सिंह जी, रविंद्र सिंह जी और बलविंदर सिंह जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व सेवादार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक कमेटी द्वारा समागम में सम्मिलित होने और सहयोग प्रदान करने के लिए समस्त संगत का आभार व्यक्त किया गया।
