उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज हरिद्वार के पवित्र तीर्थ स्थल हरकी पैड़ी से अपनी कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने आध्यात्मिक श्रद्धा के साथ-साथ एक राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत संकल्प भी लिया।
मंत्री रेखा आर्या ने इस यात्रा के दौरान वर्ष 2036 में भारत द्वारा ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण होगा और इसके सफल आयोजन के लिए वे ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।
अपनी इस यात्रा के तहत, रेखा आर्या 22 किलोमीटर की कठिन दूरी तय करने के लिए ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं। इस पावन अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज सहित अनेक साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस यात्रा को अपनी शुभकामनाएं दीं।
