उत्तराखंड हरिद्वार अर्धकुंभ 2027, हर की पैड़ी से मंदिरों तक बनेंगे फुटपाथ, कई सड़कों का होगा पुनः निर्माण,,,,,
हरिद्वार: अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों के मद्देनजर विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) धर्मनगरी के विभिन्न क्ष्रेत्रों में फुटपाथ और आंतरिक सड़कों के नवीनीकरण का काम कराएगा।
इन परियोजनाओं में करीब 31 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अर्धकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर ये कार्य कराए जा रहे हैं।
हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु हरकी पैड़ी, मां मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके अलावा उत्तरी हरिद्वार में भी विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में पहुंचते हैं। वर्तमान में इन मार्गों पर भीड़ बढ़ने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा रहता है।
अर्धकुंभ-2027 में अपेक्षित करोड़ों की भीड़ को देखते हुए इन बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। ये स्थायी सुविधाएं कुंभ के बाद भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए उपयोगी साबित होंगी।
ये कार्य कराए जाएंगे

हरकी पैड़ी से विभिन्न मंदिरों तक पैदल यात्री अनुकूल फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 6.50 करोड़ रुपये है। इस काम को 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे टेंडर के अनुसार जटवाड़ा पुल से दूधाधारी चौक तक विभिन्न फुटपाथों और आंतरिक रास्तों का नवीनीकरण और निर्माण कराया जाएगा।
इसमें करीब 18.42 करोड़ की लागत आएगी। ये कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीसरे टेंडर के अनुसार शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, चंद्राचार्य चौक, आर्यनगर चौक और बैरियर से गुघाल मंदिर तक जाने वाली आंतरिक सड़कों का नवीनीकरण और फुटपाथ निर्माण कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 5.45 करोड़ रुपये है और इसे 4 महीने में पूरा किया जाएगा।
श्रद्धालुओं को ये फायदे होंगे
हरकी पैड़ी से मंदिरों तक फुटपाथ बनने से आवागमन सुरक्षित होगा। श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के घूम सकेंगे। इंटरलाकिंग ब्लाक्स, कलर रबर मोल्डेड एंटी स्लिप ब्लाक्स और रेलिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। सड़कों का नवीनीकरण और ड्रेनेज सिस्टम से ट्रैफिक सुगम होगा। सोलर स्टड्स, रंबल स्ट्रिप, ट्रैफिक साइन और टैक्टाइल टाइल्स दिव्यांगों के लिए लगाई जाएंगी।
अर्धकुंभ-2027: अपर गंगा नहर पर 13.21 करोड़ से बनेंगे चार नए घाट, आठ माह बनकर होगा तैयार
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों को मिली गति, सीसीआर-2 और दो नए पुलों से सुधरेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर
प्रयागराज की तर्ज पर हरिद्वार अर्धकुंभ 2027, धर्मध्वजा-पेशवाई और अमृत स्नान से बनेगा ऐतिहासिक
हरिद्वार अर्धकुंभ पर बड़ा अपडेट, इस ऐतिहासिक गंगा घाट का होगा विस्तार; शासन को भेजा प्रस्ताव
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां तेज, हरकी पैड़ी के सामने बनेगा भव्य ‘वीआईपी घाट’
बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप भी लगेंगे। ये कार्य अर्धकुंभ की तैयारियों का हिस्सा हैं। पहले ही हरकी पैड़ी, रोड़ीबेलवाला, कनखल, बैरागी कैंप और गौरी शंकर क्षेत्रों में सड़क सुधार, घाट विकास और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इन विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

