उत्तराखंड पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर सरदार पटेल मंडल ने मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,,,,

देहरादून। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता का उल्लास अब देवभूमि में भी दिखाई दे रहा है। आज सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष आशिष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जमकर उत्साह और जोश देखने को मिला।
मिठाई बांटकर साझा की जीत की खुशी
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा की जीत है। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
इस विजय उत्सव में कैंट विधायक सविता कपूर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत आगामी चुनावों के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट और महानगर कोषाध्यक्ष बबलू बंसल ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
- संगठन पदाधिकारी: महामंत्री मनोज कम्बोज, अजय सिंह, विशाल बिरला, ओजस्वी वर्मा, हितेश चौधरी, राज डिमरी।
- जनप्रतिनिधि: पार्षद मीनाक्षी मौर्य, पार्षद डोली मोहन।
- प्रमुख कार्यकर्ता: मृगेंद्र कपूर, राजेश सिंह, भारती गांगुली, नीरज रतूड़ी, रोमा देवी, मलकीत सिंह, मुकेश डबराल, शर्मिला शर्मा, इजराइल मलिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी।
पूरे देश में उत्साह का माहौल
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास ही इस प्रचंड जीत का आधार है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास की यह लहर आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत तक कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला, जिससे पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।
