हरिद्वार जिला महिला अस्पताल में बाल रोग सेवाएं बहाल, डॉ. संतोष नेगी ने संभाली ओपीडी, पहले दिन 45 बच्चों का हुआ उपचार,अभिभावकों को बड़ी राहत,,,

हरिद्वार। हरिद्वार जिला महिला अस्पताल से स्थानीय नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं एक बार फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे बच्चों के इलाज को लेकर परेशान हो रहे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
🟢 ओपीडी में शुरू हुआ मरीजों का देखना
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष नेगी ने अस्पताल की ओपीडी में नियमित रूप से बैठकर मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। कार्यभार संभालते ही पहले दिन उन्होंने ओपीडी में लगभग 45 बीमार बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श के साथ उपचार प्रदान किया।
🟢 बच्चों के उपचार हेतु अभिभावकों को भटकने से मिली मुक्ति
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के चलते बच्चों के उपचार में कठिनाई आ रही थी और कई अभिभावकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था। अब इस महत्वपूर्ण सुविधा के पूरी तरह बहाल हो जाने से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
