उत्तराखंड के इस विश्वविद्यालय में हुआ पेपर लीक, दो विषयों की परीक्षाएं तत्काल रद्द, आरोपी प्रोफेसर को किया 7 साल के लिए डिबार,,,
देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) में सम सेमेस्टर 2025-26 के दौरान पेपर लीक होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो प्रमुख विषयों की परीक्षाओं को निरस्त करते हुए दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
🔴 प्रमुख बिंदु 🔴

- निरस्त की गई परीक्षाएं: Machine Learning for Internet of Things (IOTT004) और Electromagnetic Field Theory (ECT043) की पूर्व में आयोजित परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
- री-एग्जाम की तारीख: दोनों विषयों की पुनः परीक्षा अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसके लिए विस्तृत डेटशीट जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।
- जांच रिपोर्ट में खुलासा: उच्च स्तरीय जांच समिति और शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की आंतरिक जांच में पाया गया कि बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता (External Paper Setter) आशीष कुमार गुप्ता (सहायक प्रोफेसर) ने परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप और आंतरिक पोर्टल पर छात्रों के साथ प्रश्न साझा कर दिए थे।
- दोषी पर कार्रवाई: विश्वविद्यालय ने आरोपी प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को आगामी 7 वर्षों के लिए परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित (Debar) कर दिया है।
- संस्थान को चेतावनी: लापरवाही और निगरानी की कमी को लेकर संबंधित संस्थान ‘शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून’ को भी सख्त चेतावनी जारी की गई है।
कुलपति के निर्देशानुसार छात्रहित और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कड़ा फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित छात्रों को समय रहते सूचित करें ताकि वे री-एग्जाम की तैयारी कर सकें।

