उत्तराखंड देहरादून भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल,,,

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक विशेष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं और नेताओं को पारंपरिक पटका पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
🟢 राष्ट्र प्रथम की विचारधारा ही पार्टी का आधार- कुंदन परिहार
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह ‘राष्ट्र प्रथम’ की मूल विचारधारा पर चलने वाला संगठन है। राष्ट्रहित की भावना से काम करने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति का भाजपा में हमेशा स्वागत है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही, सरकार और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में तेज़ी आएगी।
🟢 यह प्रमुख लोग हुए BJP में शामिल
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल हैं:
- राजीव ठुकराल
- पुनीत सेठी
- मयंक मेहता
- नितिन सेठी
- पारस छाबड़ा
- मोहित अरोड़ा
- विवेक गंभीर
- मानस अरोड़ा
- सरवनजीत सिंह
- गुरुदत्त सिंह
- हर्षदीप सिंह
- ललित कुमार
कार्यक्रम के समापन पर सभी नए सदस्यों ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
