उत्तराखंड चोखटिया के जंगलो में भालू का आतंक, चंद मिनटों के अंतराल पर किया दो महिलाओं पर जानलेवा हमला,,,,,,

उत्तराखंड चोखटिया के जंगलो में भालू का आतंक, चंद मिनटों के अंतराल पर किया दो महिलाओं पर जानलेवा हमला,,,,,,

उत्तराखंड चोखटिया के जंगलो में भालू का आतंक, चंद मिनटों के अंतराल पर किया दो महिलाओं पर जानलेवा हमला,,,,,, 

चोखटिया: चोखटिया ब्लॉक के जमणिया और चौकुड़ी गांवों में गुरुवार की सुबह एक भालू ने दस मिनट के अंतराल में दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। ये महिलाएं अन्य साथियों के साथ जंगल में पशुओं के लिए घास और पत्तियां इकट्ठा करने गई थीं। घटना में चोटिल हुई दोनों महिलाओं को प्रारंभिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

जानकारी अनुसार, महिलाएं सुबह के समय जंगल में घास-पत्तियां एकत्रित करने पहुंची थीं। जमणिया गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर भालू ने 26 वर्षीय चंपा देवी, जो मुकेश गिरी की पत्नी हैं, पर अचानक धावा बोल दिया। चंपा देवी ने चिल्लाकर किसी तरह खुद को भालू की पकड़ से मुक्त कराया। इस पहले हमले का हल्ला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दस मिनट बाद चौकुड़ी की 36 वर्षीय गीता देवी, मोहन मेहरा की पत्नी, पर भालू ने हमला कर दिया। सौभाग्य से गीता देवी के साथ अन्य महिलाएं मौजूद थीं, जिनके शोरगुल करने पर हमलावर भालू वहां से भाग निकला।

वन्य प्राणी के इस आक्रमण से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांववासियों ने उन्हें जंगल से सड़क तक पहुंचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचित किया। 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को बारी-बारी से अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया। डॉक्टर अमित रतन, डॉक्टर दीपक बिष्ट, डॉक्टर किरन और डॉक्टर सागर ने बताया कि भालू ने उनके चेहरों पर गहरे घाव दिए हैं।

abpindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share