हरिद्वार चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं की उप शाखा ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर का द्विवार्षिक चुनाव में छत्रपाल बने अध्यक्ष,,,,

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं की उप शाखा ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव जगदीश प्रसाद और अन्य वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में पूरी की गई।
चुनाव अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया, जिसमें छत्रपाल सिंह को शाखा अध्यक्ष और चंद्रप्रकाश को शाखा सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त अजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाला देवी को उपाध्यक्ष महिला, प्रबल सिंह को संप्रेक्षक, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष तथा प्रवीण कुमार को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रपाल सिंह और मंत्री चंद्रप्रकाश ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से कर्मचारियों के लिए वर्दी भत्ता, एसीपी का लाभ, आवासों का आवंटन और आगामी कुंभ मेला भत्ता दिए जाने की पुरजोर मांग की।
