फणीन्द्रनाथ बने उत्तराखंड भाजपा के महामंत्री संगठन, चार महीने बाद मिला नया नेतृत्व, सांगठनिक कार्यों के माने जाते हैं महारथी,,,

देहरादून। चार महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड भाजपा को नया महामंत्री संगठन मिल गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फणीन्द्रनाथ शर्मा को सौंपी है। इससे पहले वह हरियाणा में महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उन्हें सांगठनिक कार्यों का बड़ा महारथी माना जाता है।
🟢 चार महीने से खाली चल रहा था पद
उत्तराखंड भाजपा में महामंत्री संगठन का पद पिछले करीब चार महीनों से खाली चल रहा था। अब केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्णकालिक नियुक्ति करते हुए फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का नया महामंत्री संगठन बनाया है।
🟢 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे हैं फणीन्द्रनाथ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित प्रचारक रहे फणीन्द्रनाथ शर्मा इससे पहले पूर्वोत्तर (असम) और हरियाणा में भाजपा के महामंत्री संगठन के तौर पर महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब उत्तराखंड भाजपा को मिलने की उम्मीद है।
