उत्तराखंड हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, संघ ने प्रशासन को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम,,,,

हरिद्वार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की गुरुकुल कांगड़ी शाखा ने कुलपति को ज्ञापन देकर हड़ताल की चेतावनी दी है। संघ के शाखा अध्यक्ष सोनू कुमार और शाखा संगठन महामंत्री नवदीप भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय में 10 से 20 वर्षों से फिक्स मानदेय और दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी विश्वविद्यालय के हित में लगातार सहयोग कर रहे हैं, परंतु बढ़ती महंगाई में 8-10 हजार के वेतन में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
वेतन बढ़ाने की मांग के लिए 1 जून 2026 और 22 अगस्त 2026 को कुलसचिव को पत्र देकर मांग की गई थी कि फिक्स मानदेय कर्मचारियों को नियमित किया जाए। दैनिक कर्मचारियों को 18,000 रुपये पर फिक्स किया जाए लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। संघ ने प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
यदि 5 दिन के भीतर नियमितीकरण और 18,000 रुपये फिक्स वेतन की मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समस्त कर्मचारी हड़ताल, भूख हड़ताल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने को विवश होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
