उत्तराखंड आज से तीन दिन के लिए बैंक बंद, बैंक कर्मियों की हड़ताल और साप्ताहिक अवकाश के चलते तीन दिन रहेगा कामकाज ठप,,,

हरिद्वार: आज से तीन दिन के लिए बैंक बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को मांगों के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल कर कैनरा बैंक प्रेमनगर आश्रम रानीपुर मोड़ पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद महीने का दूसरा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहने से लगातार तीन दिन बैंकिंग कार्य बंद रहेंगे, जिससे अब सोमवार को ही बैंकों में कामकाज हो सकेंगे।
यूएफबीयू के जिला संयोजक राजकुमार सक्सेना ने बताया कि पांच-डे बैंकिंग और समान पीएलआई फॉर्मूला की मांग को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, यूनियन, यूको आदि बैंकों के साथ सहकारी बैंक भी शामिल होंगे। शुक्रवार को जनपद के करीब 300 बैंकों में कार्य बंद रहेगा। साथ ही, धरना-स्थल पर भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
