उत्तराखंड हरिद्वार के ज्वालापुर लालपुल पर हुआ बड़ा हादसा, अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मृत्यु,ज्वालापुर पुलिस कर रही शिनाख्त,,,,,
हरिद्वार: शहर के ज्वालापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में करीब 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना लालपुल के पास की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तत्काल ज्वालापुर थाने से संपर्क करें।

