उत्तराखंड में 13 सीनियर IFS के हुए तबादले, आइए जानते है किस अधिकारी को मिली क्या नई जिम्मेदारी,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित सीनियर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की तबादला सूची आखिरकार जारी कर दी गई है।
इस सूची में कुल 13 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण की जिम्मेदारी हटाते हुए उन्हें सीईओ कैंपा और नियोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि से नोडल की जिम्मेदारी हटा दी गई है, उनके पास वन पंचायत और अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड के साथ ही निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी बनी रहेगी।
अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे से वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है,उन्हें परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के अलावा सीसीएफ एडमिन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
अपर प्रमुख वन संरक्षक नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के अलावा सतर्कता और विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।
मीनाक्षी जोशी को नोडल की बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है उनसे मानव संसाधन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, इसके अलावा उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांस एवं रेशा विकास परिषद की भी जिम्मेदारी मिली है।
सुशांत पटनायक से परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी की जिम्मेदारी वापस ली गई है, हालांकि वनाग्नि और मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण की उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य वन संरक्षक पी के पात्रों को मानव संसाधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है,उनसे मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांस एवं रेशा विकास परिषद की जिम्मेदारी हटाई गई है।
पंकज कुमार को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व से हटाते हुए उन्हें वन संरक्षक दक्षिण की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही वह क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम रामनगर की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।
विनय कुमार भार्गव को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी मिली है।
आकाश वर्मा को वन संरक्षक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।
नीतीश मणि त्रिपाठी से वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊं की जिम्मेदारी हटाते हुए वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त की जिम्मेदारी मिली है।
नीतू लक्ष्मी को वन संरक्षक यमुना के अलावा एडिशनल सीईओ CAMPA की भी जिम्मेदारी मिली है।
