उत्तराखंड क्रांति दल में हुआ घमासान, दल ने नहीं की कोई सूची जारी, गलत बयान बाजी करने वालों पर होगी कार्रवाई,,,,

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल में पिछले कुछ दिनों से घमासान मचा हुआ है। इस बार मामला प्रत्याशियों की सूची का है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक दल की ओर से ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है। उनका कहना है दल की बढ़ती साख को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों की ओर से गलत बयानबाजी और फर्जी सूची जारी की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
