उत्तराखंड हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन, बांटी खुशियां और उपहार,,,

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने सलेमपुर के आंगनबाड़ी केंद्र-29 में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच खुशियां साझा कीं।
🟢 बच्चों को बांटे उपहार, स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा दीक्षित ने सभी बच्चों को उपहार वितरित किए तथा उनके साथ समय बिताते हुए बातचीत की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह जन्मदिन मनाना उनके लिए एक बेहद सुखद और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की।
🟢 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक आहार के निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी ली और अधिकारियों को बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्थानीय महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
