उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ की राह आसान करने के लिए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, रेलवे स्टेशन व रोडवेज क्षेत्र से हटाए गए अवैध कब्जे,,,

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर हरिद्वार क सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
🟢 यातयात सुगमता व यात्री सुविधाओं का विकास
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने जानकारी दी कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। सड़क, पटरी और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए टेंट, खोखे, अस्थायी दुकानें और अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इससे क्षेत्र में आवागमन सुचारू होगा और यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।
🟢 कुंभ से पहले फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छता अभियान भी चलेगा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी कुंभ मेले को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रहे।
