उत्तराखंड अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर BJP ने दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर तीखा हमला और दे डाली सरकार की ‘गिद्ध राजनीति’ से बचने की सलाह,,,

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिवंगत अंकिता भंडारी को उनकी चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर पार्टी ने महिला अपराधों के प्रति अपने कठोरतम रवैये की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।
🔴 दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सरकारी सहायता
प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रभावी न्यायिक प्रक्रिया के तहत अंकिता के हत्यारे आज आजीवन सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग पर सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं और परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए गए थे, निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया, तथा आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी सख्त कार्रवाई की गई है।
🔴 विपक्ष पर तीखा हमला और ‘गिद्ध राजनीति’ से बचने की सलाह

भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष के सभी आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘वीआईपी‘ नाम की आड़ में भ्रम फैलाने वाला करार दिया है। अनुकृति गुसाईं ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई ठोस साक्ष्य थे, तो उन्हें जांच एजेंसियों को सौंपने चाहिए थे। अदालत के बाहर इस तरह झूठे आरोप लगाना घृणित राजनीति है और विपक्ष को इस प्रकार की ‘गिद्ध राजनीति’ से बचना चाहिए।
