उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कुमाऊं दौरा, बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत, बनबसा को देंगे विकास योजनाओं की सौगात,,,

चम्पावत/नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कुमाऊं मंडल के एकदिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता में आयोजित ‘लोकथात संस्कृति महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे और इसके पश्चात चम्पावत जिले के बनबसा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नैनीताल जिले का भ्रमण कार्यक्रम
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित एनआईटी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।
- दोपहर 1:30 बजे: लालकुआं के संजय नगर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मैदान (अस्थायी हेलीपैड) पर आगमन।
- दोपहर 1:45 बजे: कार द्वारा बिंदुखत्ता के संजय नगर-1 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैदान पहुंचेंगे, जहां वह ‘लोकथात संस्कृति महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- अपराह्न 2:45 बजे: महोत्सव के समापन के पश्चात कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2:55 बजे पुनः आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से चम्पावत के बनबसा के लिए रवाना होंगे।
चम्पावत जिले का भ्रमण कार्यक्रम

चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
- अपराह्न 3:20 बजे: बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पर आगमन।
- अपराह्न 3:40 बजे: कार द्वारा डेविड पेंटर स्कूल, गुदमी पहुंचेंगे। यहां आयोजित मुख्य समारोह में वह जिले की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
- शाम 4:40 बजे: गुदमी स्थित कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।
