उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंची देहरादून, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत एवं अभिनंदन,,,,

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के लिए आज देहरादून आई हैं. वो आईएमए की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी. इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड कल शनिवार 13 जून को होगी. आईएमए की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी.