उत्तराखंड प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, उत्तराखंड के 6 हजार युवाओं और 900+ नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक धनराशि,,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
देशभर में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के 15 लाख से अधिक युवाओं और श्रमिकों को लगभग ₹2,400 करोड़ की दूसरी किस्त डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित की गई। इसी कड़ी में उत्तराखंड के करीब 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं के खातों में ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण में युवा शक्ति ही सबसे बड़ी पूंजी; राज्य में बेरोजगारी दर में 4.4% की रिकॉर्ड कमी

🟢 रोजगार और उद्योगों को डबल बूस्ट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत:
-
- पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को: ₹15 हजार तक की वित्तीय सहायता सीधे मिल रही है।
- रोजगार देने वाले संस्थानों को: नए रोजगार सृजित करने पर 4 वर्षों तक प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी पर ₹3, हजार प्रति माह की सहायता दी जा रही है।
”भारत की युवा शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और अवसर मिले, तो भारत को पुनः ‘विश्व गुरु’ के रूप में स्थापित होने से कोई नहीं रोक सकता।”
— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

🟢 धरातल पर उतरा ₹1 लाख करोड़ का निवेश
राज्य में आर्थिक विकास और औद्योगिक अनुकूलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने निवेश व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 30 से अधिक नीतियां (जैसे- औद्योगिक नीति, लॉजिस्टिक नीति, स्टार्टअप नीति और MSME नीति) लागू की हैं।
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: वर्ष 2023 में मिले ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से ₹1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है।
- बुनियादी ढांचा: काशीपुर में अरोमा पार्क व इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क और किच्छा में 1000 एकड़ पर स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित की जा रही है।
- प्लगे एंड प्ले मॉडल: रुद्रपुर, सेलाकुई और हरिद्वार में MSME के लिए फ्लैटेड फैक्ट्रियां तैयार की गई हैं।

🟢 उपलब्धियों के शिखर पर उत्तराखंड- एक नजर में,,,
|
सूचकांक/क्षेत्र |
उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति |
|---|---|
|
बेरोजगारी दर |
रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज |
|
सरकारी नौकरियां |
पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक नियुक्तियां |
|
GSDP विकास दर |
पिछले एक वर्ष में 7.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी |
|
प्रति व्यक्ति आय |
रिकॉर्ड 41 प्रतिशत की शानदार वृद्धि |
|
नीति आयोग SDG रैंकिंग |
सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर |
|
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस |
राज्य को मिला ‘एचीवर्स’ और स्टार्टअप में ‘लीडर्स’ का दर्जा |
स्थानीय उत्पादों और रिवर्स पलायन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक जनपद, दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, होम स्टे, एप्पल मिशन और सौर स्वरोजगार योजना जैसी ग्राउंड-ब्रेकिंग नीतियों के कारण राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। इससे राज्य में रिवर्स पलायन (पहाड़ की ओर वापसी) में भी सकारात्मक बढ़ोतरी देखी गई है।
अंत में, मुख्यमंत्री ने युवाओं से केवल अवसरों की प्रतीक्षा न करने, बल्कि स्वयं नवाचार (इन्नोवेशन) के जरिए अवसरों का सृजन करने का आह्वान किया ताकि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प साकार हो सके।
इस गरिमामयी अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काउ, विधायक सविता कपूर, भविष्य निधि आयुक्त (उत्तराखंड) सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
