उत्तराखंड हरिद्वार HRDA ने अनाधिकृत निर्माणों पर चलाया बुलडोजर, पांच अवैध निर्माण सील, मालिकों को दी कड़ी चेतावनी,,,

हरिद्वार। कांवड़ मेले में प्रशासन के व्यस्त हुआ तो जिले में अनाधिकृत निर्माण कार्य करने वाले जुट गए। हालात यह है कि जब प्राधिकरण कांवड़ और बारिश के बीच में जगा तो निर्माण कार्य की अनियमितता देखते ही कार्रवाई में जुटा। शुक्रवार को हुई सघन जांच के दौरान प्राधिकरण की टीम ने पांच स्थानों पर अवैध निर्माणों को सील किया। वहीं कई निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि लगातार निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य बंद न करने पर भी यह कदम उठाया गया।
🔴 अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग पर जेसीबी की कार्रवाई
इस कार्रवाई की जद में लगभग छह से आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाया जा रहा था। वहीं, टोल प्लाजा, भगवानपुर के पास जोनी, संदीप और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर करीब 10 से 15 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित कर लिया था। इन सभी अवैध प्लॉटिंग को प्राधिकरण ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।
🔴 व्यक्तिगत निर्माण कार्य और सील किए गए स्थल
इसी अभियान में श्यामपुर कांगड़ी में एक व्यक्ति लगभग 30 गुणा 40 फीट की माप में भूतल पर निर्माण कार्य कर रहा था। जियापोता से जमालपुर मार्ग, मंगल मूर्ति विहार में मयंक शर्मा और मोहित शर्मा लगभग 35 गुणा 45 फीट की माप में आरसीसी कॉलम खड़े कर रहे थे। प्राधिकरण ने इन दोनों अनाधिकृत निर्माणों को भी सील कर दिया। प्राधिकरण ने अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत इन सभी अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ वाद दायर किए हैं।
🔴 अवैध निर्माणों पर निगरानी के सख्त निर्देश
प्राधिकरण सचिव प्रत्यूष ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनाधिकृत निर्माणों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई अवैध निर्माणों को रोकने के लिए की रही है। वहीं, लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी निर्माण कार्य से पहले आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें।
