“उत्तराखंड बड़ी खबर” रुद्रपुर में हुई रिश्तों को तार-तार करने वाली घट”४ना, शराबी पिता पर 10 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास के लगे आरोप,,,

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर): जिला मुख्यालय रुद्रपुर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में धुत होकर अपनी 10 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।
🔴 आखिर कैसे शैतान बाप की खुली पोल
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे वह अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में ही दूसरी चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में घर पहुँचा और सीधे अपनी ही पुत्री के पास जाकर लेट गया।
🟢 माँ की सूझबूझ से खुला कुकृत्य
कुछ देर बाद बच्ची अचानक घबराकर रोने और चिल्लाने लगी। महिला को पहले लगा कि बच्ची शायद कोई डरावना सपना देखकर डर गई होगी। उसने बच्ची को शांत कराया और दोबारा सुलाने के बाद कमरे की लाइट बंद कर दी। लेकिन कुछ ही पलों बाद बच्ची फिर से असहज होकर हरकत करने लगी। जब महिला को संदेह हुआ और उसने तुरंत कमरे की लाइट जलाई, तो उसने देखा कि उसका पति अपनी ही 10 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
🔴 विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
यह भयानक मंजर देख महिला स्तब्ध रह गई। उसने तत्काल अपनी पुत्री को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और पति के इस घृणित कृत्य का कड़ा विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी या पुलिस में शिकायत की, तो वह उसे जान से मार देगा।
🔴 पुलिस का बयान और आगामी कार्रवाई
घटना के बाद साहसी महिला ने हिम्मत जुटाई और अपनी पुत्री के साथ थाने पहुँचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की।
मामले की जाँच कर रहीं एएसआई विनीता नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की बेहद गंभीरता से जाँच की जा रही है। बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जाँच पूरी होने और आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
