हरिद्वार नगर आयुक्त ने पिंक वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण कर वेंडरों की समस्याएं सुन समाधान का दिया आश्वासन,,,

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेंडिंग जोन के अवशेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए, ताकि पंजीकृत वेंडरों को जल्द से जल्द सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
🟢 वेंडरों से सीधा संवाद
नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन में उपस्थित स्ट्रीट वेंडरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम वेंडरों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी हर जायज समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
🟢 स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी

नंदन कुमार ने सभी वेंडरों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखें और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पिंक वेंडिंग जोन को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम का प्राथमिक उद्देश्य वेंडरों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र में सुव्यवस्थित व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
