oplus_2
हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली के पास नशे में धुत ट्रक चालक का आतंक, पीछे से ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान,,,

ज्वालापुर (हरिद्वार): ज्वालापुर कोतवाली के नजदीक आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नशे की हालत में एक ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार यात्री बाल-बाल बच गए और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
🟢 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को नीचे उतारा और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रक को कब्जे में लिया।
🟢 सुचारू हुआ यातायात
हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाते हुए जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
