उत्तराखंड हरिद्वार युथ कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला, मल्लिकार्जुन खरगे के पुतले के शुद्धिकरण पर जताया आक्रोश,,,

सिडकुल: सिडकुल के शिवालिक नगर चौक पर यूथ कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान नेता राजवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद भाजपा नेताओं द्वारा उस स्थान का शुद्धिकरण करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा दलित समाज और जनहित की आवाज उठाने पर राहुल गांधी पर अनैतिक व असंवैधानिक एफआईआर दर्ज की गई है. यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी.
रानीपुर विधानसभा सीट से स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है. इस अवसर पर पारितोष त्यागी, मयंक त्यागी, मेहरबान अली, महबूब आलम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
