उत्तराखंड युवती को जाल में फंसाकर की ₹1 लाख की ऑनलाइन ठगी, निजी जानकारी साझा करने और डरा-धमकाकर ट्रांसफर कराई रकम,,,

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी एक युवती से अज्ञात व्यक्ति ने 1 लाख रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे ऑनलाइन संपर्क साधा और निजी जानकारी हासिल करने के बाद उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

धमकी के दबाव में आकर युवती ने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की थी। साइबर थाना देहरादून के माध्यम से ई-जीरो एफआईआर ज्वालापुर कोतवाली स्थानांतरित की गई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी करेंगे तथा डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
