उत्तराखंड हरिद्वार में दो बैंक खातों में सेंधमारी कर साइबर ठगों 19 ट्रांजेक्शन में उड़ाए ₹1.45 लाख, रिपोर्ट दर्ज,,,

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शिवलोक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के दो बैंक खातों में सेंध लगाकर शातिर ठगों ने कुल 19 ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.45 लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित के अनुसार, यह वारदात 22 अक्टूबर की सुबह अंजाम दी गई। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जानकारी के बिना पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और आईडीबीआई (IDBI) बैंक खातों से यह रकम निकाल ली। खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 26 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
