उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर हुआ विवाद, कांग्रेस पदाधिकारियों ने देहरादून निर्वाचन आयोग के बाहर किया जोरदार धरना प्रदर्शन,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची और पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य द्वार पर धरना दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता यशपाल आर्य, गुरदीप सिंह सप्पल और पवन खेड़ा समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे उत्तराखंड में चल रही इस प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियों का ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। अंदर जाने से रोके जाने के विरोध में सभी कांग्रेस नेता मुख्य द्वार के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। घटनास्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस मामले से जुड़े अपडेट्स के लिए आप भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
