उत्तराखंड वाहन चोरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, सिडकुल पुलिस ने 05 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 02 शातिर चोर दबोचे,,,

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिडकुल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
🔴 चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी
जानकारी के अनुसार, सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम 14 मई 2026 को बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित डेन्सो चौक पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दिशांत कुमार (निवासी बिजनौर, उ.प्र.) और तोसीन (निवासी मुजफ्फरनगर, उ.प्र.) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र की कॉलोनियों में किराए पर रह रहे थे।
🔴 झाड़ियों में छिपाया था चोरी का माल
कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पकड़ी गई मोटरसाइकिल उन्होंने शिवम विहार कॉलोनी से चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 04 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं।
🟢 पुलिस टीम का सफल अनावरण
बरामद वाहनों में से दो मोटरसाइकिलें थाना सिडकुल और रानीपुर में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाई गई हैं। एक अन्य बाइक के इंजन और चेचिस नंबर मिटाए गए हैं, जिसकी जांच फोरेंसिक सहायता से की जा रही है।
🔴 गिरफ्तार अभियुक्त
दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार, निवासी बिजनौर (हाल निवासी शिवम विहार, सिडकुल)।
