उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई कोतवाल बदले, ज्वालापुर में चंद्रभान, कुंदन राणा को फिर से मिली नगर कोतवाली की कमान,,,,

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस क्रम में जिले की कई महत्वपूर्ण कोतवालियों और थानों में प्रभारी बदलते हुए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेशों के अनुसार, इंस्पेक्टर रितेश शाह को नगर कोतवाली से हटाकर संवेदनशील भगवानपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवानपुर के कोतवाल राजीव रोथान को देहरादून मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
इसी क्रम में इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को ज्वालापुर से हटाकर एक बार फिर हरिद्वार नगर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। जबकि देहरादून से तबादला होकर आए इंस्पेक्टर चंद्रभान को ज्वालापुर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है।
अन्य तबादलों में इंस्पेक्टर विजय सिंह को बहादराबाद से स्थानांतरित कर झबरेड़ा थाना भेजा गया है। वहीं मंगलौर के कोतवाल अमरजीत को बहादराबाद थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बुग्गावाला से भगवान सिंह मैहर को मंगलौर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई अंकुर शर्मा को बुग्गावाला थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह भगवानपुर कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनात थे।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
