उत्तराखंड राजभवन मे राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राजभवन में किया ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन मौजूद यह सभी लोग बने साक्षी,,,,,

उत्तराखंड राजभवन मे राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राजभवन में किया ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन मौजूद यह सभी लोग बने साक्षी,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड राजभवन परिसर सोमवार को ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों गणमान्य अतिथियों ने महान राजा भगीरथ की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया।
लगभग 10 फीट ऊँची इस प्रतिमा को 8 फीट ऊँचे ग्रेनाइट चबूतरे पर स्थापित किया गया है। हरिद्वार के प्रख्यात कलाकार शिवम चौरसिया द्वारा फाइबर और रेजिन से निर्मित यह प्रतिमा अपनी कलात्मक भव्यता से राजभवन परिसर की शोभा बढ़ा रही है। उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया है, जो वातावरण को हरियाली और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि राजा भगीरथ की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा-स्तंभ है। उन्होंने कहा कि जब ध्येय लोककल्याण हो, तो देवत्व और प्रकृति दोनों ही मार्ग प्रशस्त कर देते हैं। राज्यपाल ने उद्यान निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रतिमा राजभवन आने वाले प्रत्येक नागरिक और अतिथियों को कर्तव्यनिष्ठा, लोककल्याण और भारतीय संस्कृति का संदेश देती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘‘भगीरथ प्रयत्न’’ ही महान लक्ष्यों की प्राप्ति का मार्ग है और यह प्रतिमा उसी संकल्प का स्मरण कराती रहेगी।
लोकार्पण से पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल कुमार किशोर, अपर सचिव रीना जोशी, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, अपर सचिव लो.नि.वि. विनीत कुमार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंडया, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विजय धस्माना, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अनेक अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।