उत्तराखंड हरिद्वार श्यामपुर में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, नई स्कूटी पर घूमने निकले थे दोनों दोस्त, हादसे में चिराग की मृत्यु परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,,,

हरिद्वार/श्यामपुर। हरिद्वार श्यामपुर क्षेत्र बना हादसो का नया रास्ता आय दिन हो रही है सड़क दुर्घटना अभी तक कई बेकसूर लोगों ने गंवाई जान। कल फिर घर में आई नई स्कूटी से घूमने निकले दो दोस्तों का सफर दर्दनाक अंत पर आकर खत्म हुआ. दोनों दोस्त बिना किसी को बताए घर से स्कूटी लेकर निकले थे, जिससे किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था.
🔴 कार्तिक का पारिवारिक परिचय
मृतक कार्तिक कक्षा 10 में पढ़ता था और उसके पिता नवीन अग्रवाल हरकी पैड़ी के पास प्रसाद की दुकान चलाते हैं. कार्तिक अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था. इस असमय और दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
🔴 हादसे की मुख्य वजह और हाईवे की लापरवाही
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी फ्लाईओवर के पास निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन से गुजर रहा है. आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में स्कूटी की किसी अज्ञात कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों किशोरों की जान चली गई. हाईवे पर संकेतक और पर्याप्त रोशनी न होने के कारण यह मार्ग हादसों का सबब बनता जा रहा है.
