उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, 15 सितंबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी,,,

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 15 सितंबर तक उत्तराखंड में मानसून गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। 11 से 13 सितंबर तक अलग-अलग जनपदों में भारी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 और 15 सितंबर को भी पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा आज सुबह 9:00 जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर से प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बारिश का दौर बना रहेगा। केंद्र ने 11 सितंबर को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
🟢 11 से 13 सितंबर तक विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
- 11 सितंबर को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- 12 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
🟡 14 और 15 सितंबर को पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 14 और 15 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के मुताबिक फिलहाल 15 सितंबर तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
🟢 चोटियों पर ताजा बर्फबारी
मौसम की गतिविधियों के बीच बद्रीनाथ, नीलकंठ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर ताजा बर्फबारी की सूचना है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
