उत्तराखंड पहाड़ के युवाओं को पलायन से बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर – पुष्कर सिंह धामी

काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं को उनके अपने ही राज्य में शिक्षा, कौशल (स्किल) और रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आजीविका के लिए अपना घर और पहाड़ छोड़ने की मजबूरी न पड़े।
🟢 युवाओं के पास है नया विजन और ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ थिंकिंग
काशीपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवाओं के पास नया विजन, ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ थिंकिंग और कुछ कर गुजरने का अद्भुत जुनून है। इसी सोच के तहत वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लगातार युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।
🟢 “उत्तराखंड छोटा राज्य है, पर युवाओं के सपने छोटे नहीं”

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि भले ही उत्तराखंड क्षेत्रफल के हिसाब से एक छोटा राज्य हो, परंतु यहां के युवाओं के सपने छोटे नहीं हैं। आज की ‘जेन-जी’ (Gen-Z) पीढ़ी न केवल बड़े सपने देखती है, बल्कि उन्हें पूरा करने का साहस भी रखती है। भविष्य में इनमें से कोई होनहार युवा वैज्ञानिक, शिक्षक या खिलाड़ी बनेगा, तो कोई नया स्टार्टअप शुरू कर प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
🟢 शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर
राज्य में शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय सफलताપूर्वक संचालित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
