उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि-अलर्ट जारी,मरे पक्षी मिलने पर आपको करना है ये काम

उत्तराखंड में BIRD FLU

देहरादून(गौरव शर्मा)। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यंहा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दरअसल सोमवार को राजधानी देहरादून ओर कोटद्वार में मृत मिले पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।

जिसके बाद उत्तराखण्ड वन विभाग ने प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया है।

साथ ही वन विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

उत्तराखंड में BIRD FLU

प्रमुख सचिव वन आनंद वर्द्धन ने प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले मिलने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी करेगा।

वनमंत्री हरक सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और शाम तक पूरे प्रदेश के सभी वन अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी करने को कहा।

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि वन मुख्यालय को जिला मुख्यालय पर नोडल अधिकारी घोषित किए जाएं।

साथ ही हर जिले में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएं, जिससे लोगों को सूचना देने में आसानी होगी।

मृत पक्षी मीले तो आपको करना हैं ये काम…..

विभाग की जारी अपील के मुख्य बिंदु इस प्रकार है….

1-वन विभाग ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि अगर आपको कंही भी कोई मृत पक्षी मिले तो छूना नही है।

2-मृत पक्षी को छूने,जलाने और दफनाने की कोशिश न करें।

3-मृत पक्षी मिलने पर इसकी सूचना वन विभाग को तुरंत दे।

4-वन विभाग की टीम पूरे एहतियात के साथ उस मृत पक्षी का सैम्पल लेकर उसे वंहा से हटाने का काम करेगी।

प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी ने बताया कि प्रदेश के स्तर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यह तय कर दिया गया है कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल वन संरक्षकों की ओर से हर दिन शाम छह बजे तक नोडल अधिकारी को जानकारी दी जाएगी।

abpindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share