आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 29/09/2025

आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 29/09/2025

आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे सोमवार 29/09/2025

🏵️ मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं और प्रगति का रहेगा। नए कार्य की शुरुआत में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसकी वापसी की संभावना है। लंबे समय से अटके कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।

🏵️ वृषभ (Taurus)

आज खर्च अधिक रहेंगे। किसी भी प्रकार की साझेदारी में कदम सोच-समझकर बढ़ाएँ। व्यापारियों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक फैसले धैर्यपूर्वक लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा शुभ रहेगी।

🏵️ मिथुन (Gemini)

आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। घरेलू और कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

🏵️ कर्क (Cancer)

आज मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में जीत संभव है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कोई पुरानी गलती परिवार के सामने आ सकती है।

🏵️ सिंह (Leo)

आज सतर्कता से काम करने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ होगा। धन उधार दिया था तो वापसी की संभावना है। कार्यक्षेत्र में झूठा आरोप लग सकता है, इसलिए संयम से कार्य करें।

🏵️ कन्या (Virgo)

आज का दिन मिले-जुले परिणाम लाएगा। नए संपर्कों से लाभ होगा लेकिन जोखिम भरे कार्यों से बचें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, फिर भी उनका सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए फायदेमंद होगी।

🏵️ तुला (Libra)

आज नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों और भगवान की भक्ति में मन लगेगा।

🏵️ वृश्चिक (Scorpio)

आज निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आएंगी, लेकिन आप विवेक से सुलझा लेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुराने रोग बढ़ सकते हैं, सावधानी रखें।

🏵️ धनु (Sagittarius)

आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय होंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ संभव है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम ला सकते हैं।

🏵️ मकर (Capricorn)

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। नए घर, दुकान या संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं।

🏵️ कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आनंदमय रहेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। संतान की सेहत को लेकर सावधानी रखें। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। छोटे लाभ की योजनाओं से फायदा होगा। मानसिक तनाव कम होगा।

🏵️ मीन (Pisces)

आज मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवारिक विवाद वरिष्ठों की मदद से सुलझेंगे। घर-परिवार में बदलाव की योजना बनेगी।

abpindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share